सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एसआरआरकेएस ) के संस्थापक और अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर मंगलवार 5 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके कार्यालय में हमला किया गया. हमले के समय उनके साथ दो सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. दोपहर करीब 1.30 बजे 3 लोग गोगामेडी के कार्यालय में आए और कुछ मिनट की बातचीत के बाद उनमे से दो लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. आरोपियों ने कुल 17 गोलियां चलाईं, जिनमें से 4 गोलियां सुखदेव सिंह को लगीं. आननफानन में उन्हें मानसरोवर के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में उनके सुरक्षा गार्ड की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में हमलवारों के साथ आये नवीन सिंह शेखावत की भी मौत हो गई| यह घटना गोगामेड़ी के कार्यालय में लगे सी.सी.टीवी कैमरे में कैद हो गयी |

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या : घटनाक्रम

  • दोपहर 1:05 बजे 2 लोग नवीन शेखावत के साथ सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के ऑफिस पहुंचे। इन तीनों ने सुखदेव से 10 मिनट तक बातचीत की |
  • दोपहर 1:21 बजे उनमे से दो लोगों ने अचानक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोली चला दी। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ नजर आ रही है|
  • पहली गोली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सीने में लगी। गोली लगते ही सुखदेव जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद एक के बाद एक कई गोलियां चलाई गईं. इसके बाद हमलावर उनके पास आए और और गोलियां चलाईं।

  • जिस वक्त ये घटनाक्रम हो रहा था, उस वक्त सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का एक सिक्युरिटी गार्ड उनके साथ मौजूद था। हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग की

  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने आए 3 लोगों में से एक शाहपुरा के नवीन सिंह शेखावत भी थे। जब हमलावरों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं तो शेखावत ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने शेखावत पर भी फायरिंग की
  • सुखदेव पर गोली चलाने के बाद हमलावरों ने एक बाइक सवार पर गोली चलाई और उससे बाइक छीन ली। हमलावर शेखावत के साथ स्कॉर्पियो कार में आए थे. कार शेखावत चला रहे थे

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी : हत्या कि जिम्मेदारी

  • सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इसी गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने फेसबुक पर सुखदेव की हत्या की जिम्मेदारी ली है.
  • लॉरेंस बिश्नोई एक गैंगस्टर है जो जेल में ही बैठकर आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहा है | इससे पहले लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया था |
  • लॉरेंस बिश्नोई इस वक़्त दिल्ली के तिहार जेल में बंद है | गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का कुख्यात शूटर रोहित गोदारा है जो दुबई में रहकर गैंग को ऑपरेट करता है उसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेवारी ली है |
  • रोहित गोदारा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पे अपने दुश्मनो को भी चेतावनी दी है

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या : सार्वजनिक प्रतिक्रिया

  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान सहित देश के बाकि हिस्सों में राजपूत समाज के लोगों का गुस्सा भड़क गया है | इस घटना के विरोध में जयपुर से लेकर अलवर तक राजस्थान के कई जिलों और शहरों में राजपूत समाज के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया है | जयपुर सहित कई जगहों पर गुस्साए लोगों ने बाजार भी बंद करवा दिया है |
  • डी.जी.पी सहित पुलिस के आला अधिकारों ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है | कहा जा रहा की इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है | जो सिद्धू मूसेवाला मर्डर कांड का मुख्य आरोपी है | बता दें की लॉरेन्स बिश्नोई अभी जेल में बंद है | लॉरेन्स बिश्नोई ने काला हिरण मामले में सलमान खान को भी मारने की धमकी दी है |
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटरों की पहचान कर ली गयी है|
  • करनी सेना ने राजस्थान बंद का ऐलान किया है | राजस्थान पुलिस हाई अलर्ट पे है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights